मध्य प्रदेश

Jabalpur: सवारी को लेकर विवाद में ऑटो चालक ने दूसरे चालक का गला काटा

Sarita
22 Dec 2025 6:24 AM IST
Jabalpur: सवारी को लेकर विवाद में ऑटो चालक ने दूसरे चालक का गला काटा
x
Jabalpur: संस्कारधानी जबलपुर से एक बेहद सनसनीखेज खबर सामने आई है। इस खतरनाक वारदात के बाद इलाके में सनसनी है। जानकारी के मुताबिक दीनदयाल चौक पर ऑटो रिक्शा चालक की गला काटकर हत्या कर दी गई है।बताया जा रहा है कि आटो चालक की सवारी को लेकर दूसरे ऑटो रिक्शा चालक से विवाद हुआ है। इसको लेकर कहासुनी हुई लेकिन जल्दी ही ये विवाद खतरनाक रुप में तब्दील हो गया और गला काटकर आटो चालक को मौत के घाट उतार दिया गया। घटना में जान गंवाने वाला ऑटो चालक का नाम पवन अहिरवार बताया जा रहा है। ये वारदात साढ़े 5 बजे की बताई जा रही है।
लिहाजा पुलिस अभी हत्या के पीछे किसी ज्ञात कारण नहीं बता रही है, आरोपी को पकड़ने के बाद ही मामले का पता चल पाएगा।वहीं बीच चौराहे पर सरेआम हत्या से पुलिस प्रशासन और कानून पर भी सवाल उठ रहे हैं। दिन के उजाले में दिन दिहाडे ऐसी वारदात होने से शहर में सनसनी है। आटोचालक का खून से सना शव देखकर हर किसी में दहशत है।
वैसै सवारी को लेकर दूसरे ऑटो रिक्शा चालक से विवाद की वजह सामने आ रही है लेकिन पुलिस विवाद की वजह के बारे में अभी कुछ नहीं बोल रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।
Next Story