मध्य प्रदेश

Jabalpur: हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरटीओ कर्मचारी को पीटा

Sarita
16 Dec 2025 8:45 AM IST
Jabalpur: हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरटीओ कर्मचारी को पीटा
x
Jabalpur: जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर सुरई गांव के पास परिवहन विभाग की जांच के दौरान सोमवार को एक ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों से टकरा गया और खेत में घुस गया। हादसे में ट्राला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों ने कहा कि वसूली के लिए अनावश्यक रूप से जांच की जा रही थी और गुस्साए लोगों ने मौके पर मौजूद आरटीओ कर्मी को पीट दिया। शहपुरा पुलिस ने आरटीओ कर्मचारी को किसी तरह ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले जाया।
जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्राला (एचआर 63 ई 0628) को रोकने के लिए आरटीओ कर्मियों ने इशारा किया था। चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से ट्राला अनियंत्रित हो गया और हादसा हो गया।यह हाईवे पर पिछले 15 दिन में दूसरा हादसा है। एक दिसंबर को सिहोरा एनएच-30 पर जांच के दौरान ट्रक पलटने से सूरत से प्रयागराज जा रहे ट्रक चालक सोनू चौधरी की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग की जांच के कारण उन्होंने अपना वाहन सड़क किनारे खड़ा किया था।
Next Story