यूथ कांग्रेस का नेता राहुल ठाकुर गिरफ्तार, स्कॉर्पियों से बैजनाथपारा में फैलाया दहशत

बैजनाथपारा चौक जहां पर आधी रात तक बैठक सजती है वहां पर आज एक विवाद हुआ जिसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता को पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथ पुलिस ने पकड़ा , कोतवाली पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक सिक्स राउंड पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस मिले हैं, गिरफ्तार युवक का नाम राहुल ठाकुर है, जो युवक कांग्रेस का पदाधिकारी है, उसके पास से md drugs भी मिलने की जानकारी मिली है...
बैजनाथपारा में रातभर खुली रहती है दुकानें
गुर्गे रखकर करते है नशे का कारोबार भी
खबर प्रकाशित होने के बाद भी पुलिस नहीं करती कार्रवाई
अनदेखी के चलते वहां कभी भी हो सकती है बड़ी वारदात
जनता से रिश्ता पहले भी बैजनाथपारा को लेकर खबर प्रकाशित कर चूका है...
रायपुर। बैजनाथपारा में इलाके में एक युवक ने तेज रफ़्तार से स्कॉर्पियों चलाते हुए जमकर उत्पात मचाया। युवक ने तेज रफ़्तार में गाड़ी चलाते हुए कई वाहनों को टक्कर भी मारी। इस दौरान वहां मौजूद कई लोग बाल-बाल बचे। इसके बाद लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। लोगों की पिटाई से बचने के लिए आरोपी युवक अपनी गाड़ी से फरार हो गया, लेकिन कुछ ही देर बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चलाकर उत्पात मचाने वाले युवक की पहचान राहुल ठाकुर के रूप में हुई है। राहुल ठाकुर यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव के पद पर पदस्थ है। राहुल ठाकुर ने बैजनाथ पारा में इलाके में एक युवक ने तेज रफ़्तार से स्कॉर्पियों चलाते हुए जमकर उत्पात मचाया। तेज रफ़्तार में गाड़ी चलाते हुए कई वाहनों को टक्कर भी मारी।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहुल ठाकुर और उसके साथियों की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद आरोपी युवक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हुआ, लेकिन कुछ देर बाद ही वो पिस्टल लेकर वापस लौटा। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहुल ठाकुर और पारस वाधवा हिरासत में लिया। इस घटना के बाद स्थानीय रहवासियों आक्रोशित हो गए और कोतवाली थाना पहुंचे। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।





