- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore : चिड़ियाघर...
मध्य प्रदेश
Indore : चिड़ियाघर में खुशी का माहौल, तीन शावकों ने जन्म लिया
Sarita
26 Feb 2025 12:07 PM IST

x
Indore इंदौर: मध्य प्रदेश की व्यवसायिक राजधानी इंदौर में वन्य प्राणियों के सबसे बड़े स्थल चिड़ियाघर में इन दिनों तीन अलग-अलग वन्य प्राणियों ने नन्हे-मुन्ने बच्चों को जन्म दिया है, जो कि इंदौर चिड़ियाघर के लिए बड़ी खुशी और सौगात लेकर आया है. इन वन्य प्राणियों को देखने के लिए यहां हर रोज हजारों की संख्या में बच्चे, युवा और बूढ़े आते हैं. उनके लिए यह बड़ी खुशखबरी है कि एक भालू ने 5 शावकों को जन्म दिया है. एक शेरनी ने दो शावकों को जन्म दिया है और एक दरियाई घोड़े ने भी एक शावक को जन्म दिया है|
इंदौर चिड़ियाघर में जन्मे इन नन्हे जीवों के बारे में जानकारी देते हुए चिड़ियाघर प्रभारी डॉ.उत्तम यादव ने बताया कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि एक दरियाई घोड़े ने भी एक शावक को जन्म दिया है और एक भालू ने 5 शावकों को जन्म दिया है. एक बाघिन ने 3 शावकों को जन्म दिया है. जिसमें एक सफेद बाघ है, इस तरह से हमारे वन्य प्राणियों का परिवार धीरे-धीरे बढ़ रहा है, इस तरह से मां और बच्चे स्वस्थ हैं, आने वाले दिनों में जैसे-जैसे ये बच्चे बड़े होंगे, इनका नामकरण करने के लिए इंदौर के स्कूली बच्चों को बुलाया जाएगा, क्योंकि स्कूली बच्चों को जंगली जानवरों से बहुत लगाव होता है और इन छोटे जानवरों का नामकरण भी उन्हीं के द्वारा किया जाएगा।
TagsIndoreचिड़ियाघरखुशीतीनशावकोंजन्म Indorezoohappinessthreecubsbirthजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





