मध्य प्रदेश

Indore: शादी के नाम पर ठगी, पंडित फरार, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sarita
21 Dec 2025 9:36 AM IST
Indore: शादी के नाम पर ठगी, पंडित फरार, तीन आरोपी गिरफ्तार
x
Indore: इंदौर में शादी कराने के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुनील नामक युवक ने बताया कि पंडित अजय जोशी ने उसकी शादी करवाने का भरोसा दिलाया। पंडित ने कोर्ट के माध्यम से फर्जी शादी की योजना बनाई। इस योजना में दुल्हन बनी सपना और दो अन्य लोग शामिल थे।शिकायत के अनुसार, तय योजना के तहत सुनील को कोर्ट बुलाया गया, जहां सपना को दुल्हन बनाकर लाया गया। इसके साथ रवि और राजेश भी उपस्थित थे। इसी दौरान पंडित अजय जोशी, जिसने शादी की पूरी व्यवस्था की थी, अचानक मौके से फरार हो गया।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सपना को शादी के लिए नहीं, बल्कि 1.2 लाख रुपये की ठगी के लिए बुलाया गया था। योजना के अनुसार फर्जी तरीके से शादी कर सुनील से मोटी रकम वसूलने की तैयारी की गई थी।पीड़ित की शिकायत पर एमजी रोड पुलिस ने धोखाधड़ी और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। मौके पर मौजूद सपना, रवि और राजेश को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि पंडित अजय जोशी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और यह जांच की जा रही है कि कहीं यह कोई संगठित गिरोह तो नहीं, जो शादी के नाम पर ठगी करता है।
Next Story