- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore: ड्रग्स...
मध्य प्रदेश
Indore: ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा,डेढ़ करोड़ का माल बरामद
Sarita
11 Feb 2026 10:15 AM IST

x
Indore इंदौर : मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले की चंदेरी में इंदौर नारकोटिक्स की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले में संचालित एमडी ड्रग्स फैक्ट्री में छापा मारा, जहां से टीम को बड़ी संख्या में ड्रग्स बनाने के केमिकल मिले हैं। साथ ही ड्रग्स और हथियार भी मिले हैं। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है।
मामला जिले की चंदेरी कड़राना गांव में सोमवार रात को इंदौर नारकोटिक्स की 15 सदस्यीय टीम ने दबिश देकर भारी मात्रा में ड्रग्स, केमिकल और हथियार जब्त किए हैं। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक का नाम राघवेंद्र पुत्र बलराम सिंह परमार (38) और दूसरे का प्रियांशु पुत्र सुनील जैन (31) निवासी हाट का पुरा है। ड्रग्स की फैक्ट्री राघवेंद्र परमार के घर पर चल रही थी।
जानकारी के अनुसार, इंदौर नारकोटिक्स की टीम ने देर रात 1:30 बजे राघवेंद्र परमार के घर पर छापा मारा। टीम ने मौके से 1 किलो 282 ग्राम तैयार ड्रग्स और 2 किलो 570 ग्राम अर्ध-तैयार ड्रग्स बरामद की है। इसके अलावा, ड्रग्स बनाने में इस्तेमाल होने वाला 45 किलो एमडी ड्रग केमिकल और उपकरण भी जब्त किए गए हैं। जिसकी कीमत लगभग 1 से डेढ़ करोड़ बताई जा रही है।
TagsIndoreड्रग्स फैक्ट्रीखुलासाdrug factory uncovered जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





