- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Indore: दंपत्ति का...

x
Indore: लसूड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत सैटेलाइट जंक्शन स्थित एक मकान में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब घर के भीतर से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया, तो पति-पत्नी के शव अलग-अलग स्थानों पर पड़े मिले। पति का शव बेड पर पड़ा था, जबकि पत्नी बाथरूम में मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जांच में दोनों शव करीब एक सप्ताह से अधिक पुराने बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान कन्हैयालाल परनवाल और उनकी पत्नी स्मृति परनवाल के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के रहने वाले थे और पिछले कई वर्षों से इंदौर में रह रहे थे। बाणगंगा पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया गया है और मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
पड़ोसियों का कहना है कि दंपती काफी समय से किसी से ज्यादा मेलजोल नहीं रखते थे। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि करीब दस दिन पहले महिला को आखिरी बार घर के बाहर देखा गया था। इसके बाद दोनों नजर नहीं आए। बीते कुछ दिनों से अखबार और दूध जैसी दैनिक जरूरतों की चीजें भी घर के बाहर ही पड़ी रह जाती थीं, जिससे लोगों को शंका होने लगी। गुरुवार सुबह जब बदबू असहनीय हो गई तो कुछ लोग एकत्र हुए और बालकनी से झांककर देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार दंपती के यहां कभी कोई रिश्तेदार आता-जाता नहीं था। वे बाहर भी बहुत कम निकलते थे और केवल जरूरी सामान लेने ही घर से बाहर आते थे। पुलिस को प्रारंभिक जांच में यह भी जानकारी मिली है कि दोनों शव अलग-अलग कमरों में पाए गए हैं, जिससे मामले को संदिग्ध माना जा रहा है। जांच अधिकारी नरेंद्र जायसवाल ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या किसी बीमारी अथवा अन्य कारणों से दोनों की मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
TagsIndoreदंपत्तिशवIndorecouplebodies जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





