मध्य प्रदेश

होमगार्ड के जवान आपदा प्रबंधन जनसेवा की रीढ है: Dr. Chaudhary

Gulabi Jagat
7 Dec 2025 11:30 PM IST
होमगार्ड के जवान आपदा प्रबंधन जनसेवा की रीढ है: Dr. Chaudhary
x
Raisen, रायसेन। चाहे कोई आपदा हो या कानूनी व्यवस्था अथवा चुनाव ड्यूटी, नागरिक सुरक्षा से जुड़ा कार्य,जनसेवा जैसे के कार्य हो होमगार्ड जवान हमेशा तैयार और मुस्तैद रहते हैं। यह बात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय बीजेपी के वरिष्ठ विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी ने कही। डॉ चौधरी होमगार्ड स्थापना अथवा नागरिक सुरक्षा दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कही। विधायक डॉ चौधरी, होमगार्ड के प्लाटून कमांडर एमडी परते, एसआई होमगार्ड लखनलाल गौर भाजपा नेता बृजेश चतुर्वेदी द्वारा झंडावंदन होमगार्ड परेड ग्राउंड खरगावली सागर रोड़ पर झंडावंदन कर होमगार्ड स्थापना दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। वहीं होमगार्ड जवानों आपदा मित्रों द्वारा होमगार्ड स्थापना दिवस समारोह में आकर्षक परेड की प्रस्तुति दी गई। झंडावंदन कर आकर्षक परेड की सलामी विधायक डॉ चौधरी ने ली। होमगार्ड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में होमगार्ड के जवानों ने अपनी दक्षता का भी जोरदार प्रदर्शन किया। रायसेन जिले में जब भी चाहे प्राकृतिक आपदा आती है तो होमगार्ड के जाबांज जवान पुलिस और अधिकारियों के साथ साथ कंधों से कंधा मिलाकर एक साथ काम करते हैं।
आपदा मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान....
होमगार्ड के स्थापना दिवस समारोह में विधायक डॉ चौधरी होमगार्ड जवानों,आपदा मित्रों का हौसला अफजाई करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि चाहे कोई जनसेवा जैसे कार्य हो या चुनाव ड्यूटी सभी जगहों पर होमगार्ड के जवान तत्परता से कार्य करते हैं ऐसे हमारे कर्मवीर आपदा मित्र भी बारिश बाढ़ के समय कार्य कर लोगों की भरपूर मदद करते हैं।
कार्यक्रम में कलेक्टर को बुलाया... पर व्यस्तता के चलते नहीं आए
जिले में होमगार्ड के मुखिया कलेक्टर होते हैं। इसीलिए जिला होमगार्ड कमांडेंट उमेश तिवारी ने कलेक्टरअरूण विश्वकर्मा को कार्यक्रम में इनवाइट किया था ।लेकिन बाबरी मस्जिद विध्वंस के आयोजन को लेकर कलेक्टर विश्वकर्मा एसपी आशुतोष गुप्ता व्यस्त रहे ।शायद इसलिए कलेक्टर कार्यक्रम में शामिल होने नहीं पहुंचे।
Next Story