- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- उत्साह के साथ मनाया...
मध्य प्रदेश
उत्साह के साथ मनाया गया होली का पर्व, रमजान का जुमा होने के कारण पुलिस ने किए थे कड़े सुरक्षा के इंतजाम
Gulabi Jagat
15 March 2025 8:35 PM IST
x
Raisen। रंगों का त्यौहार होली पूरे उत्साह और उल्लास भरे माहौल में धूमधाम से मनाया गया।शुक्रवार को सुबह सिद्ध मारुति नन्दन मन्दिर पाटनदेव से पूजन आरती के बाद श्री हिन्दू उत्सव समिति रायसेन के बैनर तले अध्यक्ष अनिल चौरसिया, कार्यकारी अध्यक्ष रवि खत्री के नेतृत्व में हुरियारों का जुलूस ढोल नगाड़ों और डीजे ताशों के साथ निकाला गया।जो कि शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ महामाया चौक में पहुँचकर समाप्त हुआ।जुम्मा होने की वजह से जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा तगड़े सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने एसएएफ की अतिरिक्त कंपनियाँ सहित जिला पुलिस बल होमगार्ड वन विभाग समेत खुद कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा एसपी पंकज पांडे, एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे एसडीएम मुकेश सिंह रायसेन तहसीलदार डॉ हर्ष विक्रम सिंह ने संभाली।चप्पे चप्पे पर तैनात पुलिस के जवान।ड्रोन कैमरे से रखी गई जुलूस की निगरानी।
श्री हिउस के हुरियारों के जुलूस में हुरियारों की टोलियां रंगों से सराबोर हो कर अलग अलग स्वांग रचाकर शामिल हुए।हुरियारों ने एक दूसरे के गले मिलकर रंग गुलाल लगाकर होली के त्यौहार की बधाई दी।
कलेक्टर बंगले पर होली मिलन समारोह आयोजित....
रंगों का पर्व होली के त्योहार पर कलेक्टर बंगले पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।जिसमें कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा, एसपी पंकज पांडेय ,dipti कलेक्टर मनीष शर्मा,एसडीएम मुकेश सिंह, तहसीलदार डॉ हर्ष विक्रम सिंह,कलेक्टर स्टेनो राकेश सिंह raaghv,सांची नायब तहसीलदार नियति sahoo विशेष रूप से मौजूद rhe।इन प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों ne एक दूसरे को गुलाल रंग लगाकर होली की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दीं।ptrkaron ने भी कलेक्टर एसपी को gle मिलकर होली रंग पंचमी पर्व की दी बधाई ।कलेक्टर bngle पर स्वल्पाहार कार्यक्रम भी रखा गया।डीएफओ ,एसडीओ के बंगले पर भी हुआ होली मिलन समारोह.....,
इसी तरह डीएफओ विजय कुमार और एसडीओ सुधीर पटले के बंगलों पर भी होली पर्व के उपलक्ष्य में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।यहां वन महकमे के अधिकारी वनकर्मियों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली रंगपंचमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
एसपी के बंगले पर जमकर उड़ा रंग और गुलाल....जमकर खेली होली
होली के तीसरे दिनशनिवार एसपी के बंगले पर जमकर होली खेली गई। जिसमें एसपी पंकज पांडे एसपी कमलेश कुमार सहित एसडीओपी रायसेन प्रतिभा शर्मा श्रीमती एसपी श्रीमती एएसपी,एसडीओपी अदिति बी सक्सेना कोतवाली टीआई संदीप चौरसिया एसडीओपी बेगमगंज आलोक श्रीवास्तव, सिलवानी एसडीओपी अनिल मौर्य ढोल नगाडों पर जमकर थिरके झूमे नाचे।
सजे मंदिर मस्जिद....,
शिवालयों में होली का उत्सव मनाया जा गया। मंदिरों को काशी वृन्दावन और बरसाने की तरह सजाया गया। विशेष रूप से बड़ा मन्दिर तिपट्टा बाजार और यादव समाज राधा कृष्ण मंदिरों पर होली उत्सव की धूम रही।रमजान माह के चलते मस्जिदों को भी सर्किट लाइट से सजाया गया।
गुरुवार देर रात होलिका दहन के बाद शुक्रवार को जिलेभर में धुरेड़ी पर्व धूमधाम और उत्साह से मनाया गया। लगातार पांच दिन तक रंगोत्सव की धूम रहेगी। जिला मुख्यालय सहित हर नगर, गांव में हुरियारों की टोलियां रंग और गुलाल उड़ाते हुए निकले। ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस निकाले गए।
देर रात किया होलिका दहन.....,
जिला मुख्यालय पर 100 से अधिक स्थानों पर रात 11 बजे के बाद होलिका दहन शुरू किया गया। अधिकतर होलिका 11 बजे के बाद जलाई गईं। इससे पहले आयोजकों ने होलिका को विभिन्न तरीकों से सजाया होलिका की प्रतिमा भी रखीं। समितियों के प्रमुखों ने पूजन कर होलिका दहन किया। इस दौरान हर होलिका दहन स्थान पर पुलिस बल तैनात रहा, ताकि कोई अप्रिय घटना नहीं हो।
Tagsउत्साहहोली का पर्वरमजानपुलिसजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





