- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Gwalior : आवारा कुत्ते...

x
Gwalior ग्वालियर : ग्वालियर में आवारा कुत्ते के काटने से महिला की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला घर से किसी काम से बाहर निकली थी। महिला को एक माह पहले कुत्ते ने काटा था। महिला ने घर के नजदीक एक क्लीनिक के डॉक्टर से टिटनेस का इंजेक्शन लगवाया था। डॉक्टर ने महिला को रैबीज का एंटीडोट नहीं लगाया था।जिसके चलते एक माह बाद महिला की हालत बिगड़ गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि नगर निगम और डॉक्टर की लापरवाही के चलते यह घटना हुई है। वहीं पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरअसल गिरवाई थाना क्षेत्र के सिकंदर कंपू दाने की बगिया में रहने वाली किरण लालवानी 30 दिसंबर 2025 को घर के पास सब्जी लेने के लिए निकली थी। जब वह सब्जी ले रही थी तभी एक आवारा कुत्ते ने उनके पैर में काट लिया था और वहां महिला को काटकर भाग गया। 31 दिसंबर को महिला घर से कुछ दूर सिंधी कॉलोनी में स्थित एक क्लीनिक पर पहुंची। जहां डॉक्टर ने उसे टिटनेस का एक इंजेक्शन लगा दिया और डॉक्टर द्वारा महिला से कहा गया कि उसे अब और कोई इंजेक्शन लगवाने की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद महिला बेफिक्र होकर अपने घर चली गई, लेकिन 3 फरवरी को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वहां हवा, पानी जैसी चीजों से डर कर चिल्लाने लगी तभी उसका बेटा कपिल लालवानी हजार बिस्तर अस्पताल में इलाज के लिए लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टर ने इलाज कर उसके बेटे को बताया कि कुत्ते के काटने पर महिला को हाइड्रो फोबिया हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। लेकिन बुधवार सुबह महिला ने तड़पते हुए इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
महिला की मौत होने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और महिला के शव को निगरानी में लेते हुए पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया। जहां मृतक महिला के परिजनों ने टिटनेस का इंजेक्शन लगाने वाले डॉक्टर और नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की। परिजनों का कहना था कि अगर डॉक्टर एंटीरेबीज का इंजेक्शन लगा देता तो शायद महिला की मौत नहीं होती। इसके साथ ही नगर निगम इन आवारा कुत्तों को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजने के बाद मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
TagsGwaliorकुत्तेकाटनेमहिलामौतGwaliordogbitewomandeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





