- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Gwalior : फ्लैट में...
मध्य प्रदेश
Gwalior : फ्लैट में भीषण विस्फोट, एक महिला समेत दो लोग घायल
Sarita
5 March 2025 10:25 AM IST

x
Gwalior ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है. यहां एक बहुमंजिला इमारत के फ्लैट में जोरदार धमाका हुआ. हादसे में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए हैं. धमाका इतना जोरदार था कि पूरी इमारत में दरारें आ गई हैं. वहीं, दो लिफ्ट टूटकर नीचे गिर गई हैं. सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया. घटना गोले का मंदिर थाना क्षेत्र की है. यहां भिंड रोड स्थित सात मंजिला 'द लिगेसी अपार्टमेंट' की पहली मंजिल पर फ्लैट नंबर एल-7 में देर रात करीब 2 बजे जोरदार धमाका हुआ. यह फ्लैट रंजना जाट का है|
धमाके के वक्त रंजना और अनिल नाम का शख्स फ्लैट में थे. धमाके में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने बताया- इस फ्लैट में दो लड़कियां रहती थीं, जो एक दिन पहले सोमवार को फ्लैट खाली कर गई थीं. लड़कियां बिल्डिंग में रहने वाले लोगों से ज्यादा बात नहीं करती थीं. इसी अपार्टमेंट में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया- हम सो रहे थे। देर रात धमाके की आवाज सुनकर मेरी नींद खुली। जब मैं यहां आया तो बहुत धुआं था और धमाके की गंध आ रही थी। आग से झुलसा हुआ एक आदमी नीचे जा रहा था। उसके कपड़े और बाल जल गए थे। महिला वहीं घायल अवस्था में पड़ी थी। हमने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
TagsGwaliorफ्लैटविस्फोटमहिलादोघायलGwaliorflatexplosionwomantwoinjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





