- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Gwalior: भीषण हादसा,...
मध्य प्रदेश
Gwalior: भीषण हादसा, कार ने बाइक को मारी टक्कर, सास-बहू की मौत
Sarita
21 May 2025 12:14 PM IST

x
Gwalior ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है, ग्वालियर झांसी रोड हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी. इस हादसे में सास-बहू की दर्दनाक मौत हो गई है, बेटा गंभीर रूप से घायल है|
उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया है. बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं भिंड जिले की रहने वाली हैं और ग्वालियर के झांसी रोड स्थित आईटीएम अस्पताल में इलाज के लिए जा रही थीं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है|
भिंड निवासी शांति देवी को उसका बेटा राजकुमार और बहू मालती शाक्य बाइक पर इलाज के लिए आईटीएम अस्पताल ले जा रहे थे. पोद्धार इंटरनेशनल स्कूल के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी, सास-बहू सिर के बल हाईवे पर गिर गईं, इस हादसे में सास-बहू की मौत हो गई|
TagsGwaliorहादसाकारबाइकटक्करसास-बहूमौतGwalioraccidentcarbikecollisionmother-in-law and daughter-in-lawdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





