मध्य प्रदेश

गुना: भीषण हादसा, कार डिवाइडर से टकराई, चार की मौत

Sarita
1 May 2025 11:55 AM IST
गुना: भीषण हादसा, कार डिवाइडर से टकराई, चार की मौत
x
Guna गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में बुधवार-गुरुवार की रात भीषण कार हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है. हादसा खूनी हाईवे के नाम से बदनाम नेशनल हाईवे क्रमांक 46 पर म्याना थाना क्षेत्र के भदौरा इलाके में हुआ. यह इलाका हाई रिस्क एक्सीडेंटल जोन बन चुका है, जहां लगभग हर दिन हादसे होते रहते हैं. जानकारी सामने आई है कि शिवपुरी जिले के ग्राम रिजौदा थाना कोलारस से 7 लोग गुना जिले के ग्राम मावन में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे और रात 2.30 बजे वापस लौट रहे थे. तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई|
हादसे में गोविंद रघुवंशी उम्र 28 साल, सोनू रघुवंशी उम्र 35 साल, वीरू कुशवाह उम्र 24 साल और हितेश बैरागी उम्र 24 साल की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, सुदीप रघुवंशी उम्र 27 साल, सुमित रघुवंशी उम्र 24 साल और रवि रघुवंशी उम्र 22 साल घायल हुए हैं। सुमित रघुवंशी कार चला रहा था। हादसे में घायलों को गुना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर उसे भोपाल भेज दिया गया। आपको बता दें कि जिस जगह हादसा हुआ है, वह हादसों के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है।
Next Story