मध्य प्रदेश

नौतपों के बाद भी पड़ रही भीषण गर्मी, 23 किमी की रफ़्तार से चली हवा पर दिनरात गर्मी

Gulabi Jagat
4 Jun 2024 1:46 PM GMT
नौतपों के बाद भी पड़ रही भीषण गर्मी, 23 किमी की रफ़्तार से चली हवा पर दिनरात गर्मी
x
Raisen रायसेन। गर्मी का मौसम समाप्त और बारिश का मौसम चालू होने से पहले इस समय भीषण गर्मी, उमस लोगों को जमकर तपा रही है। हलाकान करने वाली गर्मी से लोगों का घर, दुकान, दफ्तर में बैठना मुश्किल हो गया है। उनके कामकाज अलग प्रभावित हो रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को 23 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा से तेज हवा चली, फिर भी गर्मी, उमस से आमजन को कोई राहत नहीं मिल पाई। इससे निजात पाने कूलर, पंखों का सहारा लिया।, लेकिन गर्मी तेज होने से वह भी गर्म हवा दे रहे थे। लोगों को सुबह से शाम तक गर्मी की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा।दिन में तेज गर्मी पड़ने से रायसेन किला और सीतातलाई पहाड़ी गर्म हो जाती है जो देर रात पूरा शहर गर्म भट्टी जैसा तपता है।
नहीं है गर्मी से राहत के आसार.....
रायसेन के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सत्येंद्रसिंह तोमर Scientist Dr. Satyendra Singh Tomar ने बताया कि सोमवार को न्यूनतम तापमान 29.5 और अधिकतम 42.5 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड हुआ है। जबकि एक दिन पहले अधिकतम तापमान42.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह चुका था।मौसम विभाग की माने तो 15 से 20 जून के बीच मानसून दस्कत दे सकता है। जब तक तेज बारिश का दौर शुरू नहीं होता तब तक बढ़ा हुआ तापमान रहने से गर्मी, उमस से राहत के कोई आसार नहीं है।
खरीफ सीजन की तैयारी शुरू..…..
इस साल जिले में साढ़े तीन लाख हेक्टेयर से ज्यादा में खरीफ की बोवनी होना है। इसमें सबसे ज्यादा रकबा धान ,सोयाबीन Soybean का है। बारिश का मौसम शुरू होने से पहले किसानों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। खेत में खाद आदि डालकर बखरने में जुटे हैं। किसानों ने बताया कि पहले से तैयारी हो तो बोवनी के समय परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।
इनका कहना है.....
सोमवार को 23 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली है। अभी कुछ दिन तापमान बढ़ा हुआ रहने से गर्मी और उमस में कमी नहीं आएगी। मानसून दस्तक के बाद बारिश होते ही जरूर गर्मी से राहत मिलेगी।डॉ. एसएस तोमर, मौसम वैज्ञानिक
Next Story