छत्तीसगढ़

CG NEWS: चिंतामणि महाराज की जीत, सरगुजा लोकसभा सीट से बने सांसद

Nil dhankar
4 Jun 2024 6:45 PM IST
CG NEWS: चिंतामणि महाराज की जीत, सरगुजा लोकसभा सीट से बने सांसद
x

सरगुजा। चिंतामणि महाराज chintamani maharaj सरगुजा लोकसभा सीट से सांसद बन गए है। 64822 वोटों से चुनाव जीते है। वही कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग 7546 वोट से विजयी।

Durg Lok Sabha Seat दुर्ग लोकसभा सीट से विजय बघेल ने अपनी ही जीत का पुराना रिकार्ड तोड़ा l फिलहाल चक्रवार मतगणना की घोषणा एक-एक कर की जा रही है। विजय बघेल 3 लाख 95 हजार 827 मतों से आगे चल रहे हैं l लोकसभा 2019 के चुनाव में वे 3 लाख 91 हजार 740 मतों से विजय हुए थे।

chhattisgarh news बता दें कि छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर 10 सीटों में भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। एक सीट कोरबा में कांग्रेस आगे चल रही है। इनमें सबसे अधिक मार्जिन से रायपुर लोकसभा सीट पर बृजमोहन अग्रवाल आगे चल रहे हैं।


Next Story