मध्य प्रदेश

Damoh: लापता चचेरे भाइयों के शव मिले, पिता ने जताई हत्या की आशंका

Sarita
23 May 2025 11:41 AM IST
Damoh: लापता चचेरे भाइयों के शव मिले, पिता ने जताई हत्या की आशंका
x
Damoh दमोह: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है. जिले के तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत बघा गांव से एक सप्ताह पहले दो नाबालिग बच्चे लापता हो गए थे, जिसकी शिकायत परिजनों ने तेंदूखेड़ा थाने में दर्ज कराई थी. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी थी और परिजन भी लगातार बच्चों की तलाश कर रहे थे|
लेकिन बच्चों का कहीं कोई सुराग नहीं लगा. गुरुवार को बच्चों के शव गांव से करीब 6 किलोमीटर दूर जंगल में सड़ी-गली अवस्था में मिले. परिजनों का आरोप है कि इतने छोटे बच्चे इतनी दूर कैसे चल कर जा सकते थे. तेंदूखेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चों को पोस्टमार्टम के लिए सागर स्थित फोरेंसिक लैब भेज दिया है, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा कि बच्चों की मौत कैसे हुई|
Next Story