मध्य प्रदेश

कान्वेंट स्कूल केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि संस्कार भी दे रहा: Raghavendra Sharma

Gulabi Jagat
14 Nov 2025 9:14 PM IST
कान्वेंट स्कूल केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि संस्कार भी दे रहा: Raghavendra Sharma
x
Raisen, रायसेन। शुक्रवार को रायसेन स्थित सेंट कान्वेंट सीनियर हायर सेकंडरी स्कूल के 50वें वार्षिक महोत्सव (गोल्डन जुबली समारोह) आयोजित किया गया।जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व बाल संरक्षण आयोग मप्र के अध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा उपस्थित हुए।स्कूल के गोल्डन जुबली समारोह की अध्यक्षता की जिपं अध्यक्ष यशवंत सिंह बब्लू मीणा ने।विशेष अतिथि की हैसियत से कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अंजू विश्वकर्मा, बीजेपी नेता ब्रजेश चतुर्वेदी, हरिभूमि पेपर के जिला ब्यूरो चीफ संदीप दुबे उपस्थित रहे।इसके अलावा स्कूल की प्राचार्य सिस्टर हैलेन, नवीन चतुर्वेदी, संदेश तोमर मौजूद रहे।

कान्वेंट स्कूल के छात्र छात्राओं, नन्हें मुन्ने बच्चों ने विविध रंगारंग एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक आदि की रोचक प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमुदाय का मनमोह लिया। गोल्डन जुबली समारोह स्कूली बच्चों की अद्भुत प्रतिभा, अनुशासन एकता और मंच पर उनके उत्कृष्ठ प्रदर्शन को देखकर दर्शक झूम उठे। विशेष रूप से कार्यक्रम में ऐतिहासिक रायसेन किले और पारस पत्थर पर आधारित बच्चों का प्रस्तुतीकरण अत्यंत रोचक, ज्ञानवर्धक और सराहनीय रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि कॉन्वेंट स्कूल केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि संस्कार भी दे रहा है ।रायसेन शहर के इस स्कूल के इंग्लिश मीडियम के कई छात्र पढ़ाई कर बड़े अधिकारी और ऊंचे ओहदे की कुर्सी तक पहुंच चुके हैं जो की रायसेन के लिए बड़े खुशी और गौरव की बात है। यशवंत मीणा बोले कि स्कूली छात्राएं शिक्षा दीक्षा लेकर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी इसी स्कूल से हुई थी। बाद में अन्य स्कूलों में पढ़ाई करके आज राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़े हैं।
Next Story