- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- कामधेनु शॉपिंग...
मध्य प्रदेश
कामधेनु शॉपिंग काम्प्लेक्स परिसर में ग्रामीण विकास मंत्री के बयान पर कांग्रेसी करेंगे धरना प्रदर्शन
Gulabi Jagat
7 March 2025 8:53 PM IST
x
Raisen। डॉ मोहन सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेसी द्वारा विरोध धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता सैय्यद जावेद अहमद खान ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा एक काफी निंदनीय बयान दिया गया था। जिसमें उनके द्वारा जनता द्वारा सरकार से की जाने वाली मांगों को भीख मांगना बताया गया है। यह आमजन का अपमान भी है।
इस बयान के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर जिला कांग्रेस द्वारा शनिवार को धरना सुबह 11 बजे भोपाल सागर चौराहा स्थित कामधेनु काम्प्लेक्स पशु चिकित्सालय के सामने आयोजित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि धरने विरोध प्रदर्शन में विशेष रूप से जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी शैलेंद्र पटेल, सिलवानी कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल, पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल (गडरवास )डॉ जी.सी.गोतम उपस्थित रहेंगे जिला कांग्रेस संगठन मंत्री नारायण सिंह ठाकुर ने जिला कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस ,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई ,सेवादल मोर्चा संगठन एवं कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधियों से धरने में शामिल होने की अपील की है।
Tagsकामधेनु शॉपिंग काम्प्लेक्स परिसरग्रामीण विकास मंत्रीकांग्रेसीधरना प्रदर्शनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





