मध्य प्रदेश

Chhindwara: मामूली बात पर चाकू से हमला, युवक की दर्दनाक मौत

Sarita
10 March 2025 8:31 AM IST
Chhindwara: मामूली बात पर चाकू से हमला, युवक की दर्दनाक मौत
x
Chhindwara छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के सिंगोड़ी चौकी अंतर्गत जमुनिया गांव में बीती रात एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है. पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है. जानकारी में अमरवाड़ा एसडीओपी रवींद्र मिश्रा ने बताया कि सुकलुढाना निवासी बबलू उइके का बेटा मोहित बड़ा देव की स्थापना कार्यक्रम में शामिल होने शनिवार रात 11 बजे ग्राम जमुनिया पहुंचा था. इस दौरान गांव के ही एक युवक ने उसके गले पर हाथ रख दिया. जिससे दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया|
विवाद के दौरान आदर्श उइके और उसका भाई गुलशन उइके वहां पहुंच गए. मोहित और आदर्श के बीच विवाद शुरू हो गया. अचानक आदर्श ने मोहित पर चाकू से हमला कर दिया. बीच-बचाव करने आए गांव के ही नरेंद्र उइके पर भी युवकों ने हमला कर दिया. घायल मोहित उइके और नरेंद्र उइके को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया है. वहीं घायल नरेंद्र उइके को नागपुर रेफर किया गया है. पुलिस ने आरोपी गुलशन को हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
Next Story