मध्य प्रदेश

Chhatarpur: दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से ​​लाखों का सोना लेकर चोर फरार , मचा हड़कंप

Sarita
31 Jan 2025 8:12 AM IST
Chhatarpur:  दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से ​​लाखों का सोना लेकर चोर फरार , मचा हड़कंप
x
Chhatarpur छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में गुरुवार को दिनदहाड़े दो अज्ञात चोर एक सराफा दुकान से लाखों का सोना लेकर फरार हो गए। चोरी की जानकारी जैसे ही दुकान मालिक को लगी तो उसने तुरंत थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई दिनदहाड़े हुई चोरी से बाजार में हड़कंप मच गया। बाजार क्षेत्र में स्थित प्रभात ज्वेलर्स के संचालक प्रभात अग्रवाल ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे दो युवक दुकान पर आए थे, जो काफी देर तक उनसे बातें करते रहे।
इसी बीच कुछ मिनट के लिए जब उनका ध्यान युवकों से हटा तो दोनों युवक करीब 40 ग्राम सोने के लॉकेट से भरा पैकेट लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि युवकों के जाने के बाद उन्हें शक हुआ तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरा चेक किया, जिसमें दोनों चोर पैकेट लेकर भागते नजर आए। प्रभात अग्रवाल ने अन्य व्यापारियों के साथ कोतवाली थाने जाकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई।
Next Story