मध्य प्रदेश

Chhatarpur : वन विभाग की गंज नर्सरी में अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से फैली सनसनी

Sarita
7 March 2025 10:52 AM IST
Chhatarpur : वन विभाग की गंज नर्सरी में अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से फैली सनसनी
x
Chhatarpur छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में वन विभाग की गंज नर्सरी में करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने का मामला सामने आया है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, घटना और मामले की सूचना मिलने पर बमीठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बमीठा पुलिस के अनुसार उक्त मृतक युवक का शव करीब 8 से 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। वन विभाग की नर्सरी में मिले युवक के शव पर सिर्फ काले रंग का अंडरवियर था। युवक के दोनों हाथ और पैर जंगली जानवरों ने खा लिए हैं।
बमीठा थाना एसआई हरदेव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर अज्ञात युवक के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए राजनगर स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Next Story