- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Chhatarpur News: ...

x
Chhatarpur News :मध्य प्रदेश वन विभाग ने अवैध लकड़ी के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए हाल ही में वन मंडल राजगढ़ के ब्यावरा में बड़ी कार्रवाई की है। इसी अभियान के तहत अब वन मंडल छतरपुर में भी सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसे वन सुरक्षा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार वन संरक्षक नरेश सिंह यादव एवं वन मंडल अधिकारी सर्वेश सोनवानी के मार्गदर्शन में उप वन मंडल अधिकारी बक्स्वाहा एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी बक्स्वाहा के निर्देशन में वन परिक्षेत्र बक्स्वाहा के वन अमले ने सुनवाहा बीट में कई स्थानों पर दबिश दी।
इस दौरान टीम ने करीब 04 ट्रॉली अवैध लकड़ी सहित सागौन से बने अर्धनिर्मित फर्नीचर एवं सागौन चिरान के औजार बरामद किए। दबिश के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। उनके खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई में वन परिक्षेत्र बकस्वाहा की टीम के साथ ही पुलिस बल का भी विशेष सहयोग रहा।देर शाम तक चली इस कार्रवाई के बाद वन अपराधियों और अवैध लकड़ी कारोबारियों में दहशत का माहौल है।
TagsChhatarpurसागौनचार ट्रॉलीलकड़ीजब्त Chhatarpurteakfour trolleys of woodseizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





