- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Burhanpur: गणेश...
मध्य प्रदेश
Burhanpur: गणेश विसर्जन के दौरान चाकूबाजी से हंगामा, तीन घायल, एक की हालत गंभीर
Sarita
7 Sept 2025 12:18 PM IST

x
Burhanpur बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर ज़िले के नेपानगर से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर आई है। गणेश विसर्जन के दौरान देर रात ई-टाइप इलाके में झांकी को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि चाकूबाज़ी की घटना हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए नेपानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
गंभीर रूप से घायल एक युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच शुरू कर दी।प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। त्योहार की रात हुई इस हिंसक घटना से माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस सतर्क है और मामले की गंभीरता से जाँच की जा रही है।
Next Story





