मध्य प्रदेश

ब्राह्मण समाज ने अजाक्स अध्यक्ष के बयान पर रैली कर FIR की मांग की

Gulabi Jagat
26 Nov 2025 10:29 PM IST
ब्राह्मण समाज ने अजाक्स अध्यक्ष के बयान पर रैली कर FIR की मांग की
x
Raisen रायसेन। अज़ाक्स संघ अध्यक्ष के बिगड़े बोल टिप्पणी से भड़का ब्राह्मण समाज ।रायसेन शहर में बुधवार को सर्व ब्राह्मण समाज ने बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम मनीष शर्मा को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन अजाक्स संघ के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष और आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण कन्याओं को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में दिया गया। समाज ने आईएएस अधिकारी वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने सहित कठोर कार्रवाई की मांग की है।
अधिकारी संतोष वर्मा ने 23 नवंबर 2025 को एक सार्वजनिक बयान में कहा था कि "जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान न कर दे या उससे संबंध न बना ले ।तब तक आरक्षण मिलना चाहिए।उनकी यह कथित टिप्पणी सार्वजनिक और प्रशासनिक पद पर रहते हुए की गई थी। जिस पर ब्राह्मण समाज ने गहरा असंतोष व्यक्त किया है।ब्राह्मण समाज ने इस टिप्पणी को अत्यंत अभद्र, अमर्यादित बताया है। समाज का कहना है। कि यह टिप्पणी संविधान की भावना के प्रतिकूल है और इससे न केवल ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। बल्कि सामाजिक सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण को भी गंभीर क्षति पहुंची है।
ज्ञापन में यह मांग की गई है कि संतोष वर्मा के विरुद्ध (FIR) दर्ज की जाए। इसके साथ ही, उनकी अभद्र टिप्पणी के वीडियो, पोस्ट या भाषण की जांच कर कानूनी कार्रवाई शुरू की जाए।
सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष संघर्ष शर्मा एडवोकेट ने जिला प्रशासन से मांग की है कि संतोष वर्मा को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाए ।और भविष्य में ऐसी टिप्पणियों को रोकने के लिए सख्त चेतावनी दी जाए। इसके अतिरिक्त, समाज में अनावश्यक तनाव न फैले, इसके लिए प्रशासन द्वारा शांति समिति की आपात बैठक आयोजित की जाए। ब्राह्मण समाज ने इस गंभीर विषय पर शीघ्र और कठोर कार्रवाई की अपील की है, ताकि शांति और सामाजिक सद्भाव का वातावरण बना रहे।
Next Story