छत्तीसगढ़

कमिश्नर महादेव कावरे देर शाम अचानक पहुंचे सिमगा, SIR कार्य का किया निरीक्षण

Nil dhankar
26 Nov 2025 1:40 PM IST
कमिश्नर महादेव कावरे देर शाम अचानक पहुंचे सिमगा, SIR कार्य का किया निरीक्षण
x

बलौदाबाजार। रायपुर कमिश्नर महादेव कावरे मंगलवार को देर शाम सिमगा पहुंचे और एसआईआर कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सिमगा में एसआईआर अंतर्गत बनाए गए डाटा प्रविष्टि सेंटर में गणना पत्रक डिजिटाईजेशन एवं अपलोडिंग कार्य का अवलोकन किया और बीएलओ को तेजी लाने के निर्देश दिये।

कमिश्नर कावरे ने ऑपरेटर द्वारा गणना पत्रक डिजिटाइजेशन कार्य का रियल टाइम आंकलन के लिये टाइमर के साथ ऑपरेटर से अपने समक्ष गणना पत्रक का डिजिटाइजेशन करया। उन्होंने बीएलओ और ऑपरेटर को निर्देश दिये कि गणना पत्रक में सही और पूर्ण जानकारी दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि डिजिटाइजेशन के साथ -साथ गणना पत्रकों का संकलन क़ा कार्य भी करें ताकि समय सीमा में कार्य पूर्ण हो सके।

Next Story
null