मध्य प्रदेश

रायसेन में 80 प्लस आयु के मतदाताओं से BLO ने की चर्चा

Gulabi Jagat
14 Dec 2025 10:46 PM IST
रायसेन में 80 प्लस आयु के मतदाताओं से BLO ने की चर्चा
x
Raisen, रायसेन। रविवार को राजेश यादव उपमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जिले के विधानसभा क्षेत्र 142– सांची के बीएलओ की रायसेन में बैठक ली गई। बैठक में मुख्य निर्वाचन कार्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के अन्य अधिकारी , रायसेन एसडीएम मनीष शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। उपमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश यादव द्वारा बीएलओ से एसआईआर की कार्यवाही की जानकारी ली ।और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने 80 प्लस आयु के मतदाताओं के घर जाकर उनसे भी चर्चा की।
कार्य में लापरवाही माफी के लायक नहीं....
हिदायत देते हुए वह बोले एसआइआर कार्य में बीएलओ द्वारा लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि इसके बाद भी खामियां आई तो लापरवाहों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होना तय है।
Next Story