छत्तीसगढ़

बस से 29 लाख की उठाईगिरी, रायपुर के लिए निकला था पीड़ित सराफा कारोबारी

Nil dhankar
14 Dec 2025 2:20 PM IST
बस से 29 लाख की उठाईगिरी, रायपुर के लिए निकला था पीड़ित सराफा कारोबारी
x

कांकेर। जिले में एक सराफा व्यापारी के साथ 29 लाख रुपए की उठाई गिरी हो गई. व्यापारी जगदलपुर से मनीष ट्रैवल्स की बस में बैठकर रायपुर जा रहा था. इसी दौरान बदमाश कैश से भरा थैला उठाकर भाग निकले. जानकारी के अनुसार, व्यापारी का नाम मोती लाल जैन है और वह जगदलपुर का रहने वाला है. वह आज (रविवार) सुबह थैले में कैश लेकर रायपुर आ रहा था.

इसी दौरान कांकेर थाना क्षेत्र स्थित माकड़ी ढाबे के पास उसने बस में थैला रखा और बाथरूम चला गया. इसी दौरान मौका पाकर चोर ने थैला पार कर लिया. फिलहाल घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर.

Next Story
null