मध्य प्रदेश

बिजली वितरण कंपनी की बड़ी लापरवाही, धूं धूं कर जलते रही केबल, सूचना के बावजूद आधे घंटे बाद पहुंचा सुधार अमला

Gulabi Jagat
6 April 2025 9:40 PM IST
बिजली वितरण कंपनी की बड़ी लापरवाही, धूं धूं कर जलते रही केबल, सूचना के बावजूद आधे घंटे बाद पहुंचा सुधार अमला
x
Raisen। रविवार को सामने रायसेन शहर के न्यू मार्केट सागर दवाखाने के सामने एक पल में बिजली केबल में अचानक आग की चिंगारियां निकलने लगी ।इसके बाद आग के शोले भड़क उठे ।और धूं धूं करके बिजली केबल जलती रही ।मीडिया कर्मियों और नागरिकों द्वारा बिजली कंपनी के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी करीब आधे घंटे बाद सुधार अमला पहुंचा इसके बाद नगर पालिका की सीधी गाड़ी बुलवाई गई पानी से आग बुझाने में लोगों ने मदद की यह घटना रविवार करीब शाम 7:30 बजे की थी ।लोग यह मंजर देखने तमाशाबीन बने रहे। कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे ।लेकिन बिजली कंपनी के अफसरों को लोगों ने कोई सूचना नहीं दी। सूचना मिलते ही बिजली कंपनी के रायसेन सिटी जेई प्रांजल शर्मा लाइनमैंनों के अमले के साथ मौके पर पहुंचे।नपा परिषद के लाइनमैन राजेंद्र यादव भी अमले के साथ पहुंचे। मालूम हो कि बिजली कंपनी के अधिकारी और लाइनमैन हवा में झुलती बिजली केवलों को और बिजली तारों को ठीक करने की दिशा में गंभीरता ध्यान नहींदेते। इसी का नतीजा है कि बिजली पोल से लटकते तार और बिजली कनेक्शन के तार आपस में टकराते हैं। और जब तब आग लगने की घटनाएं गर्मियों में अब बढ़ने लगी है। बिजली कंपनी के अमले को इस तरफ गंभीरता से ध्यान देना चाहिए ।ऐसा लोगों का कहना है।


Next Story