- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bhopal : भूत बंगला के...
मध्य प्रदेश
Bhopal : भूत बंगला के पास दो ड्रग तस्कर स्मैक के साथ गिरफ्तार
Sarita
16 Dec 2025 9:29 AM IST

x
Bhopal : राजधानी भोपाल में पुराने भूत बंगले के पास से दो तस्करों को भोपाल क्राइम ब्रांच ने 27.23 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों तस्कर स्मैक बेचने की फिराक में खड़े थे। पुलिए ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ कर रही है।एडीसीपी क्राइम ब्रांच शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि भूत बंगले के पास अवैध मादक पदार्थ बेचने युवक खड़े हैं। उनकी गतिविधियां भी संदिग्ध हैं। पुलिस ने घेराबंदी की और पकड़कर पूछताछ की तो एक ने अपना नाम मुकेश मेहरा पिता नन्हेलाल मेहरा (37) और दूसरे ने सुनील मेहरा पिता छगनलाल मेहरा (22) दोनों निवासी जिला नरसिंहपुर बताया।
तलाशी के दौरान मुकेश के पास एक पन्नी में 12.03 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल फोन तथा सुनील के पास 15.20 ग्राम स्मैक और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि मुकेश मेहरा के खिलाफ गोटेगांव थाने में जुआ एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं, जबकि सुनील मेहरा पर भी जुआ एक्ट के तहत एक मामला पूर्व से दर्ज है। क्राइम ब्रांच जांच में यह पता लगा रही है कि भोपाल में यह कितने दिनों से तस्करी कर रहे थे और कितने ग्राहक हैं जिनको ये अवैध मादक पदार्थ सप्लाई करते हैं।
TagsBhopalदोड्रग तस्करस्मैकगिरफ्तार Bhopaltwodrug traffickerssmackarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





