- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bhopal: शादी का झांसा...
मध्य प्रदेश
Bhopal: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का दबाव, बस कंडक्टर गिरफ्तार
Sarita
11 Feb 2026 6:53 AM IST

x
Bhopal भोपाल : भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता से शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी बस कंडक्टर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।आरोपी की पहचान 26 वर्षीय मासूम अली के रूप में हुई है, जो मिसरोद से निशातपुरा मार्ग पर चलने वाली बस में कंडक्टर के रूप में कार्यरत था। पीड़िता की उससे पहचान वर्ष 2024 में बस में सफर के दौरान हुई थी। नियमित आवागमन के कारण दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में संबंध स्थापित हो गए।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसके प्रभाव में आकर महिला अपने पति को छोड़कर उसके साथ रहने लगी। कुछ समय बाद जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने धर्म परिवर्तन की शर्त रख दी।महिला ने धर्म बदलने से इनकार किया, जिसके बाद मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का डेढ़ साल का एक बेटा भी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ दुष्कर्म और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पीड़िता को आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
TagsBhopalदुष्कर्मधर्म परिवर्तनबस कंडक्टरगिरफ्तारBhopal: Bus conductor arrested for rape and religious conversion. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





