- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bhopal Crime: टंकी...
मध्य प्रदेश
Bhopal Crime: टंकी में मिले युवती के शव के मामले में खुलासा
Sarita
14 Feb 2026 11:01 AM IST

x
Bhopal Crime: निशातपुरा पुलिस ने छह घरा कमल नगर में गुरुवार दोपहर पेटी में बंद मिली लाश की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के लिव-इन पार्टनर, उसके भाई, बहन और मां को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या शनिवार-रविवार की दरमियानी रात कर दी थी। शव को एक दिन घर में रखने के बाद, रविवार रात उसे पेटी में भरकर घर से करीब 200 मीटर दूर एक पानी के टैंक में फेंक दिया गया था। निशातपुरा पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गोंदिया महाराष्ट्र निवासी 22 वर्षीय मिसबाह के रूप में हुई है।
मृतका की दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम डेटिंग ऐप से कमल नगर निवासी 22 वर्षीय समीर से हुई थी। समीर लोडिंग आटो चलाता है और उसकी दो शादियां पहले ही हो चुकी हैं (दोनों पत्नियां उससे अलग रहती हैं)। मिसबाह भी अपने पति से अलग होकर गुजरात में किसी अन्य युवक के साथ रह रही थी। अक्टूबर 2025 के अंतिम सप्ताह में समीर के बुलावे पर वह भोपाल आई थी। शुरुआत में समीर ने उसे होटल में रखा और बाद में अपने घर ले आया।
कुछ समय साथ रहने के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोपी समीर का दावा है कि मिसबाह उसे छोड़ने के बदले रुपयों की मांग कर रही थी और ब्लैकमेल कर रही थी। 7-8 फरवरी की दरमियानी रात विवाद इतना बढ़ा कि समीर ने मिसबाह का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद समीर ने अपनी मां शहनाज बी, बहन सायमा और भाई साहिल को सूचना दी। वह सभी समीर के घर पहुंचे। अगले दिन 8-9 फरवरी की रात समीर ने अपने स्वजनों की मदद से शव को एक पेटी में भरा और घर से कुछ दूरी पर स्थित एक खुले पानी के टैंक में फेंक दिया।टैंक में लाश मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में सघन पूछताछ शुरू की। स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि समीर के साथ एक युवती को कुछ समय पहले देखा गया था। संदेह के आधार पर पुलिस ने समीर को हिरासत में लिया, जिसने सख्ती से पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल कर लिया। बाद में पुलिस ने बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
TagsBhopal CrimeटंकीयुवतीशवखुलासाBhopal Crimetankyoung womanbodyrevelation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





