- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Bhopal: नशे में धुत...
मध्य प्रदेश
Bhopal: नशे में धुत कपल रावण को समय से पहले सुबह-सुबह फूंककर फरार
Sarita
2 Oct 2025 12:06 PM IST

x
Bhopal भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी के बाग मुगालिया इलाके में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात युवक-युवती ने मैदान में खड़े रावण के पुतले में आग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक-युवती सुबह करीब छह बजे एक कार में सवार होकर मौके पर पहुँचे और पुतले में आग लगाकर फरार हो गए।
स्थानीय समिति ने तुरंत डायल-112 को घटना की सूचना दी। समिति के अनुसार, दशहरा उत्सव के तहत शाम को रावण दहन होना था, लेकिन यह घटना उससे पहले ही हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक-युवती नशे की हालत में थे और उन्होंने शरारत से पुतले में आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।
TagsBhopalनशेधुतकपल रावणफूंककरफरारBhopal: A drunk couple burned Ravana's effigy and fled. BhopalफरारBhopal: A drunk couple burned Ravana's effigy and fled. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





