मध्य प्रदेश

Bhind: साइकिल चोर गिरोह ने शातिराना अंदाज में दिया वारदात को अंजाम

Sarita
20 Feb 2025 11:20 AM IST
Bhind भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक शातिर साइकिल चोर गिरोह ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. दरअसल, फरियादी ने सिटी थाने पहुंचकर आवेदन के जरिए बताया कि जब वह जेब में 50 हजार रुपए लेकर जा रहा था, तभी एक व्यक्ति ने उसकी साइकिल रोकी और जब उसकी साइकिल से टक्कर हुई तो उसके साथ आए तीन-चार लोगों ने फरियादी को बातों में उलझा लिया
|
फिर उन्हीं लोगों में से एक ने उसकी जेब से 50 हजार रुपए निकाल लिए. जेब से रुपए निकाले जाने की जानकारी फरियादी को घर पहुंचने पर तब हुई, जब उसने रुपए गिने. फरियादी आवेदन लेकर सिटी कोतवाली थाने पहुंचा. सिटी कोतवाली प्रभारी बृजेंद्र सेंगर ने बताया कि फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है|
Next Story