मध्य प्रदेश

जिला अस्पताल के मां वैष्णो देवी दरबार समिति परिसर में भंडारा आयोजित, भक्तों ने किया भोजन प्रसादी ग्रहण

Gulabi Jagat
11 April 2025 3:16 PM IST
जिला अस्पताल के मां वैष्णो देवी दरबार समिति परिसर में भंडारा आयोजित, भक्तों ने किया भोजन प्रसादी ग्रहण
x
Raisen। चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष में जिला अस्पताल स्थित मां वैष्णो देवी दरबार समिति परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों देवी भक्तों ने भोजन प्रसादी ग्रहण का धर्म लाभ उठाया। आयोजकों द्वारा छोटी-छोटी कन्याओं को तिलक लगाकर चॉकलेट देकर उनका सम्मान किया। भंडारा दोपहर से शुरू हुआ जो देर रात तक चलता है।


इस भंडारे में मां वैष्णो देवी की दरबार समिति के प्रकाश पाराशर जितेंद्र जीतू शर्मा गोल्डी शर्मा ,अवधेश दीक्षित एडवोकेट राकेश नामदेव शिक्षक सूर्यकांत सक्सेना संजय सक्सेना प्रमोद सक्सेना हरीश सोनी शिक्षक राजू कुशवाहा अनमेश सक्सेना, सुनील नायर ,लाल सिंह कुशवाहा कुलदीप बागड़ी समस्त डॉक्टरों पैरामेडिकल स्टाफ आदि ने भरपूर सहयोग किया।
Next Story