मध्य प्रदेश

Betul: डंपर से टक्कर के बाद बस पलटी, 40 यात्री घायल

Sarita
17 Feb 2025 9:32 AM IST
Betul: डंपर से टक्कर के बाद बस पलटी, 40 यात्री घायल
x
Betul बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी तहसील के खमालपुर के पास रविवार रात करीब 8 बजे एक डंपर ने बस को पीछे से टक्कर मार दी. जिससे बस पलट गई. हादसे में बस में सवार करीब 40 यात्री घायल हो गए. घायलों में 18 यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल बैतूल भेजा गया. बाकी घायलों को घोड़ाडोंगरी भेजा जा रहा है. सूचना मिलने पर सारणी एसडीओपी रोशन कुमार जैन, रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे|
रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि खमालपुर के पास एक डंपर ने बस को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बस पलट गई. हादसे में बस में सवार करीब 40 यात्री घायल हो गए. घायलों में 18 यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल बैतूल भेजा गया|
Next Story