भारत

लोन ऐप का चक्कर, स्कूल टीचर और देश के सबसे लंबे समुद्री पुल से नीचे छलांग, इस खबर ने झकझोर दिया

jantaserishta.com
17 Feb 2025 9:04 AM IST
लोन ऐप का चक्कर, स्कूल टीचर और देश के सबसे लंबे समुद्री पुल से नीचे छलांग, इस खबर ने झकझोर दिया
x

सांकेतिक तस्वीर

परिजनों ने क्या बताया?
रायगढ़: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में 50 साल के एक स्कूल टीचर ने कर्ज के दबाव और वसूली एजेंटों की धमकियों से परेशान होकर अटल सेतु से कूदकर आत्महत्या कर ली. यह हादसा शुक्रवार सुबह हुआ जहां उन्होंने देश के सबसे लंबे समुद्री पुल से नीचे छलांग लगा दी.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक परिवार ने बताया कि शिक्षक ने पिछले महीने एक इंस्टेंट लोन ऐप के जरिए कर्ज लिया था, जिससे वह पुराना कर्ज चुकाना चाहते थे, लेकिन समय पर राशि न चुका पाने के कारण 12,000 की बकाया रकम उन पर भारी पड़ गई.
परिजनों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से वसूली एजेंट उन्हें लगातार कॉल कर धमका रहे थे, उन्हें सार्वजनिक रूप से बदनाम करने की धमकी दी गई, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद तनाव में आ गए थे. आरोप है कि लोन वसूली करने वालों ने शिक्षक की मॉर्फ की गई तस्वीरें उनके परिचितों और व्हाट्सएप ग्रुपों में भेज दीं, जिससे वह और भी टूट गए.
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को शिक्षक अपनी कार से अटल सेतु पहुंचे और वाहन से उतरकर पुल से कूद गए. जब CCTV फुटेज में यह घटना कैद हुई, तो पुलिस ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया. शनिवार को उनका शव न्हावा क्रीक के पास मिला, जो उस स्थान से करीब 12 किलोमीटर दूर था, जहां से उन्होंने छलांग लगाई थी.
डिजिटल लोन ऐप्स के जरिए कर्ज मिलना जितना आसान हो गया है, उतना ही खतरनाक भी है क्योंकि समय पर भुगतान न करने पर वसूली एजेंट कई बार अवैध और अनैतिक तरीके अपनाने लगते हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि किन वसूली एजेंटों ने शिक्षक को धमकाया और उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया. शिक्षक की आत्महत्या ने डिजिटल लोन कंपनियों की मनमानी और साइबर उत्पीड़न को लेकर नई बहस छेड़ दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story