मध्य प्रदेश

बादलों की आवाजाही के बीच सीजन में पहली बार 33 डिग्री के पार पहुंचा पारा

Gulabi Jagat
21 Feb 2025 11:58 PM IST
बादलों की आवाजाही के बीच सीजन में पहली बार 33 डिग्री के पार पहुंचा पारा
x
Raisen। सीजन में पहली बार दिन का पारा 33 डिग्रीसेल्सियस के पार पहुंच गया है। इससे दिन में लोग हल्की गर्मी का अहसास करने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 26 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसका असर 2 मार्च तक रहने की संभावना है। इस दौरान अंचल में कहीं कहीं बूंदाबांदी व हल्की बारिश भी हो सकती है। तेज धूप की वजह से दिन का पारा सामान्य से 4 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। जबकि रात का तापमान भी सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना हुआ है। शुक्रवार-शनिवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री रेकॉर्ड किया गया जो पिछले दिन गुरुवार के मुकाबले 3.2 डिग्री ज्यादा रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री दर्ज किया गया जो बीते दिन बुधवार की तुलना में 0.3 डिग्री ज्यादा रहा।
26 से फिर सक्रिय होगा और विक्षोभ....
मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ एसएस तोमर ने बताया कि, आगामी 27 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका असर 26 फरवरी से 2 मार्च तक रहेगा। इस दौरान आसमान पर बादलों का डेरा रहेगा। इस बादल कहीं- कहीं बूंदाबांदी व बारिश भी करा सकते हैं। इसके पूर्व 22- 23 फरवरी के बीच भी हल्के बादल रहेंगे। जिससे रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।
Next Story