मध्य प्रदेश

Raisen में खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, माइनिंग विभाग बना निष्क्रिय दर्शक

Gulabi Jagat
25 March 2025 6:23 PM IST
Raisen में खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, माइनिंग विभाग बना निष्क्रिय दर्शक
x
Raisen। जिले में जिला माइनिंग विभाग के जिम्मेदार अधिकारी निष्क्रिय बने हुए हैं। यही वजह है कि रेत गिट्टी मुरम से भरे डंपर ट्रक और ट्रैक्टर ट्रालियों को पुलिस सहित एसडीएम और तहसीलदार धरपकड़ कर रहे हैं जिम्मेदार अधिकारी मौन बने हुए हैं।बताया जा रहा है कि सहायक माइनिंग अधिकारी भोपाल के एयर कंडीशनर रूम में तफरीह करते नजर आ रहे हैं।
इसका ताजा उदाहरण हाल ही में सामने आया है ।तहसील मुख्यालय गैरतगंज पर जब एसडीएम पल्लवी वैध और तहसीलदार अंबर पंथी और गैरतगंज पुलिस की टीम ने रेत गिट्टी मुरम से भरे ट्रैक्टर ट्राली और डंपर को पकड़कर पुलिस थाना प्रांगण में खड़ा करवा दिया है। पिछले दिनों बरेली और बाड़ी पुलिस ने भी और राजस्व अधिकारियों ने खनिज माफियाओं के खिलाफ धर पकड़ की कार्रवाई की थी। इससे साफ जाहिर होता है कि जिले में खनिज विभाग का अमला पूरी तरह से निठल्ला और निष्क्रीय साबित हो रहा है।
सहायक अधिकारी को थमाए चार-पांच बार कारण बताओ नोटिस....
खनिज विभाग के सहायक अधिकारी सुमित गुप्ता से शायद कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा बेहद नाराज है यही वजह है कि उनकी कर प्रणाली को लेकर और ढीले कार्य के प्रति तीन चार से लेकर 5 बार कारण बताओ नोटिस थमाए जा चुके हैं। जिससे अधिकारी नाखुश होकर भोपाल के एसी रूम में आराम कर रहे हैं।
Next Story