- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जमीन विवाद में खूनी...
x
Raisen, रायसेन। जिले के थाना बेगमगंज के अंतर्गत ग्राम खिंरेटी में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हो गया। इस जानलेवा हमले की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुए जमीनी झगड़े में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर तलवार और लाठी-डंडों से हमला किया। यह विवाद पुराने जमीनी को लेकर था। इस जानलेवा हमले में गंभीर घायल 50 वर्षीय थानसिंह कुशवाहा की मौत हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल बेगमगंज में भर्ती कराया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही बेगमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल और अस्पताल दोनों जगह मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोरेंटी में हुए झगड़े में परिवार के 8 लोग घायल हो गए...
झगड़े में परिवार के 8 लोग घायल हो गए।बेगमगंज एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव ने आगे हुए बताया कि
जमीन के पुराने विवाद को लेकर यह संघर्ष हुआ। उन्होंने पुष्टि की कि एक व्यक्ति की मौत हुई है और घायलों का बेगमगंज हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। दोनों ही पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
घायल बोला- बहन पर भी हमला किया....
घायल रोहित कुशवाह ने बताया कि हम लोग खेत थे, वहां पर ईंटें बन रही थीं। यह वहां मारने आए तो हम वहां से घर आए। वो पीछे से आकर बड़े पापा और हमारी बहन को कतरना से मारने लगे। हम चार लोग घायल हो गए। मारने वाले थानसिंह, राजा भाई, थे।
विवाद में यह हुए घायल....
दो पक्षों के बीच हुए इस जमीनी विवाद में हुए हमले में वृंदावन कुशवाहा,रोहित कुशवाहा,धारासिंह कुशवाहा,अंजली कुशवाहा घायल हुई। वहीं दूसरे पक्ष से थानसिंह कुशवाहा (मौत) की मौत हो गई है। वहीं राजभाई कुशवाहा,
शिवराज कुशवाहा,शीलाबाई,नरेंद्र कुशवाहा घायल हो गए।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारखूनी संघर्ष1 मौत
Next Story





