
x
Kerala केरल: आज के समय में हर कोई फिट दिखना पसंद करता है। लड़के-लड़कियां अक्सर स्लिम दिखने के लिए बहुत कुछ करते हैं। कई बार तो वे फिट और स्लिम होने के लिए खाना भी छोड़ देते हैं, लेकिन कई बार जरूरत से ज्यादा डाइटिंग जानलेवा साबित होती है, जो व्यक्ति को ही खत्म कर देती है। ऐसा ही एक मामला केरल से आया है, जहां एक लड़की ने फिट होने और वजन कम करने के चक्कर में खाना छोड़ दिया, जिसके बाद यही उसकी मौत की वजह बन गई। केरल के कन्नूर की रहने वाली 18 साल की श्रीनंदा नाम की लड़की की मौत हो गई। श्रीनंदा ने महीनों से खाना पीना छोड़ दिया था। उसे डर था कि उसका वजन बढ़ जाएगा, जिसके बाद वह फिट नहीं दिखेगी, लेकिन यही डाइटिंग श्रीनंदा के लिए महंगी साबित हुई।
खाना छोड़ने की वजह से श्रीनंदा की हालत काफी बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां श्रीनंदा को 12 दिनों तक वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन उसकी हालत इतनी बिगड़ चुकी थी कि उसे बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई। वजन घटकर 24 किलो रह गया था श्रीनंदा को जब अस्पताल ले जाया गया तो उनका वजन मात्र 24 किलो था। उनका ब्लड शुगर, सोडियम और ब्लड प्रेशर लगातार गिरता जा रहा था, जिसे नियंत्रित करना मुश्किल हो गया और आखिरकार उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टर ने बताया कि श्रीनंदा एनोरेक्सिया नर्वोसा नामक बीमारी से पीड़ित हो सकती हैं, जो एक तरह की मानसिक बीमारी है, जिसमें पीड़ित व्यक्ति खुद को बहुत मोटा समझता है।
चाहे वह कितना भी पतला क्यों न हो। ऑनलाइन डाइट प्लान फॉलो कर रही थीं श्रीनंदा ने ऑनलाइन डाइट प्लान लिया था, जिसका वह पालन कर रही थीं। इसके चलते वह खाना छोड़ रही थीं और सिर्फ गर्म पानी पी रही थीं। वह घंटों एक्सरसाइज करती थीं और खाना बिल्कुल नहीं खाती थीं। यह बात उन्होंने अपने परिवार से छिपाई और चुपचाप एक्सरसाइज करती रहीं। उन्होंने खाना भी बंद कर दिया था। डॉक्टरों का कहना है कि युवाओं को सोशल मीडिया पर आने वाले डाइट प्लान फॉलो करने से बचना चाहिए।
Next Story





