कर्नाटक

Bengaluru: निर्माणाधीन इमारत गिरने से दर्दनाक हादसा, 3 लोगों की मौत

Bharti Sahu 2
23 Oct 2024 6:20 AM IST
Bengaluru: निर्माणाधीन इमारत गिरने से दर्दनाक हादसा, 3 लोगों की मौत
x

Bengaluru: बेंगलुरु के बाबूसपाल्या में मंगलवार को भारी बारिश के बीच एक निर्माणाधीन इमारत के ढह जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना भरी बारिश के समय हुई ,उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव कार्यों के लिए अग्निशमन एवं आपातकालीन विभाग के दो बचाव वाहन तैनात किए गए हैं। इमारत में कम से कम 20 लोग फंसे हुए थे। एक शव बरामद किया गया है और 14 मजदूरों को बचा लिया गया है, जबकि पांच लोग अभी भी लापता हैं।अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि पूरी इमारत ढह गई और लोग मलबे में फंस गए।

Next Story