छत्तीसगढ़
धान खरीदी सुचारू रूप से संपन्न कराने पुख्ता तैयारियां करें: कलेक्टर
Shantanu Roy
23 Oct 2024 12:31 AM IST

x
छग
Balod. बालोद। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने राज्य में आगामी 14 नवंबर से प्रारंभ हो रहे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के अंतर्गत बालोद जिले में धान खरीदी कार्य को सूचारू रूप से संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में राजस्व, खाद्य, सहकारिता एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। बैठक में चन्द्रवाल ने जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु संबंधित विभागों के द्वारा की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर चन्द्रकांत कौशिक सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर चन्द्रवाल ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना राज्य शासन के विशेष प्राथमिकता वाले योजनाओं में से एक है। इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं त्रुटि बिल्कुल भी बर्दाश्त नही की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को इस दौरान केवल वास्तविक किसानों के वास्तविक धान की खरीदी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, छांव, बैठक व्यवस्था, शौचालय एवं बिजली तथा इंटरनेट आदि की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के अंतर्गत राज्य शासन के निर्देशानुसार धान की बिक्री हेतु सीमांत एवं लघु कृषकों को 02 टोकन एवं दीर्घ कृषकों को 03 टोकन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा बाॅयोमेट्रिक डिवाइस से सभी किसानों की धान की खरीदी की जाएगी। किसानों को साफ-सूथरा धान को ही धान खरीदी केन्द्रों में लाना आवश्यक है। इसके अलावा केवल 17 प्रतिशत नमी तक ही धान की खरीदी की जाएगी। उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 31 जनवरी 2025 तक की जाएगी। बैठक में चन्द्रवाल ने जिला परिवहन अधिकारी से जिले में सड़क दुर्घटना के रोकथाम उपाय सुनिश्चित करने हेतु किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी ली। चन्द्रवाल ने दुर्घटनाजन्य स्थानों को चिन्हित कर सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु जरूरी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में चन्द्रवाल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जिला रेडक्रास सोसायटी कार्यकारिणी के गठन हेतु की जा रही कार्यवाही के संबंध में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने जिला रेडक्रास सोसायटी के साधारण सभा की बैठक भी निर्धारित तिथि को आयोजित कराने के निर्देश दिए।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





