कर्नाटक

Bengaluru: बस की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Sarita
23 Dec 2025 6:56 AM IST
Bengaluru: बस की टक्कर से  व्यक्ति की मौत
x
Bengaluru: शहर के कामाक्षीपाल्‍या इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक शख्स की बस की चपट में आने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक घटना के समय मृतक नशे में धुत था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।पूरा मामला कामाक्षीपाल्‍या के हेग्गनहल्‍ली मेन रोड का बताया जा रहा है। यहां दर्दनाक सड़क हादसे में 42 वर्षीय चेतन कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक नरेंद्र मौके से फरार हो गया था।
आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। चेतन नाम का युवक नशे में धुत होकर सड़क पर लड़खड़ाते हुए जा रहा था। तभी वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया और पीछे से आ रही बस उसके ऊपर से होकर गुजर गई। हादसे में चेतन की मौत हो गई।
Next Story