
x
Ranchi रांची : झारखंड की राजधानी रांची में जमीन से जुड़े विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में दो भाइयों समेत तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार रात पिस्का मोड़ के पास हुई, जब जमीन के सौदे में 55 लाख रुपये के बंटवारे को लेकर दो गुटों के बीच हिंसा शुरू हो गयी।
रांची के पुलिस अधीक्षक (शहर) पारस राणा ने बताया, ‘‘दोनों तरफ से गोलीबारी हुई, जिसमें एक समूह के दो भाई आकाश सिंह और विकास सिंह तथा दूसरे समूह का एक अन्य व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गए।'' उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में पूछताछ के लिए 10 लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि घायलों का एक अस्पताल में उपचार हो रहा है। मामले की जांच जारी है।
TagsRanchiजमीन विवादझड़पतीनघायलRanchiland disputeclashthreeinjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





