झारखंड

Ranchi: लापता युवती मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को किया गिरफ्तार

Sarita
20 Jan 2026 7:27 AM IST
Ranchi: लापता युवती मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को किया   गिरफ्तार
x
Ranchi रांची : राजधानी रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र से एक माह पूर्व लापता हुई युवती का मामला अब एक सनसनीखेज हत्याकांड में बदल गया है. पुलिस ने तकनीकी जांच के सहारे न सिर्फ एक ब्लाइंड मर्डर केस को सॉल्व किया बल्कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि युवती के प्रेमी पियूष कच्छप ने शादी के दबाव और दुष्कर्म के झूठे केस की धमकी से तंग आकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी की निशानदेही पर स्वर्ण रेखा नदी से बोरे में बंद युवती का शव बरामद कर लिया गया|
मामला 16 दिसंबर 2025 को तब शुरू हुआ, जब युवती के पिता ने नगड़ी थाने में बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई. परिजनों ने जमीन विवाद के चलते गोतिया (रिश्तेदारों) पर शक जताया था. पुलिस ने सबसे पहले इस एंगल से जांच शुरू की. गोतिया से सख्ती से पूछताछ की गई, उनके कॉल डिटेल्स और गतिविधियों की छानबीन हुई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला|
इसके बाद पुलिस ने17 दिसंबर की एक फुटेज में धुर्वा इलाके में युवती की स्कूटी पर एक युवक सवार दिखा. फुटेज से स्कूटी की पहचान होने पर पुलिस ने खोजबीन तेज कर दी. पता चला कि स्कूटी चला रहा युवक पियूष कच्छप है, जो नगड़ी थाना क्षेत्र के ललगुटवा का रहने वाला है और मृतका का प्रेमी था. 16 जनवरी को पुलिस ने उसके
घर पर छापेमारी
कर उसे हिरासत में ले लिया|
नगड़ी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पियूष को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसके बाद आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया. उसने बताया कि युवती के साथ उसका लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह शादी का दबाव बना रही थी. शादी से इंकार करने पर वह दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज कराने की धमकी दे रही थी. इसी गुस्से में 16 दिसंबर को दलादली में मिलने के दौरान उसने युवती का गला घोंट दिया. हत्या के बाद आरोपी ने युवती की स्कूटी लेकर अपने घर लौटा. अगले दिन 17 दिसंबर को धुर्वा के एक सुनसान स्थान पर स्कूटी छोड़कर फरार हो गया|आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम स्वर्ण रेखा नदी पहुंची. वहां बोरे में भरा युवती का शव बरामद किया गया. शव की हालत खराब होने के कारण प्रारंभिक जांच में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और सबूत नष्ट करने के आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया है|
Next Story