
x
Ranchi : जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले की घटना के बाद से पूरा देश में आक्रोश है। सभी राज्यों में कैंडल मार्च निकाला जा रहा है। वहीं, आज संपूर्ण मारवाड़ी समाज द्वारा झारखंड की राजधानी रांची में कैंडल शांति मार्च एवं आक्रोश प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।कैंडल शांति मार्च शाम 6 बजे अप्पर बाजार दुर्गा मंदिर (बकरी बाजार) से अल्बर्ट एक्का चौक मेन रोड तक जाएगी। अल्बर्ट एक्का चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर आक्रोश विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिस तरह कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों के द्वारा नृशंसता के साथ घटना को अंजाम दिया गया उससे पूरे देश मे शोक एवं आक्रोश की लहर है।
जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन एवं प्रवक्ता संजय सररफ ने आज मारवाड़ी समाज के सभी लोगों एवं सभी आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या मे कैंडल शांति मार्च एवं आक्रोश विरोध प्रदर्शन मे भाग लेने की अपील की है।
TagsRanchiकैंडल मार्चश्रद्धांजलि RanchiCandle marchtributeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





