
x
Ranchi रांची: झारखंड के रांची में मंगलवार को एक कॉलोनी के पार्किंग क्षेत्र में लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के एक सेना अधिकारी मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना खेलागांव थाना क्षेत्र के खेलागांव आवासीय परिसर में हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी दिवाकर कुमार (48) के रूप में हुई है और वह रांची में थाना मुख्यालय में तैनात थे।
खेलागांव थाना प्रभारी गजेश कुमार ने कहा, "प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि अधिकारी यहां परिसर में स्थित आठ मंजिला इमारत की छत से गिर गए और हम जांच कर रहे हैं कि वह दुर्घटनावश गिरे या उन्होंने आत्महत्या करने के प्रयास में छत से छलांग लगाई।" कुमार ने कहा कि दिवाकर के परिवार के अनुसार वह अवसाद संबंधी समस्याओं के लिए दवा ले रहे थे। उन्होंने कहा, "सोमवार रात वह खाना खाने के बाद छत पर गए और सुबह उनके एक पड़ोसी ने उनका शव देखा।"
TagsRanchiपरिसरसैन्य अधिकारीशवसनसनीRanchicomplexmilitary officerbodysensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





