झारखंड

Jharkhand: करतब दिखाने के लिए शंख नदी में कूदा युवक

Sarita
30 Jun 2025 3:09 PM IST
Jharkhand: करतब दिखाने के लिए शंख नदी में कूदा युवक
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक शंख नदी की तेज धारा में बह गया. हालांकि ग्रामीणों ने युवक को बचा लिया है, जिससे बड़ा हादसा टल गया है. बताया जा रहा है कि युवक वीडियो बना रहा था. इस दौरान युवक स्टंट दिखाने के लिए शंख नदी की तेज धारा में कूद गया, जिसके बाद युवक तेज धारा में बहने लगा. युवक करीब 3 किलोमीटर तक नदी की तेज धारा में बहता रहा|
आगे एक पेड़ आया तो उसने पेड़ को पकड़ लिया और उस पर चढ़ गया. इसके बाद ग्रामीणों की सूझबूझ से युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. बताया जा रहा है कि युवक एक एक्सपर्ट तैराक है, इसके बावजूद पानी के तेज बहाव के कारण वह तैर नहीं पाया. आपको बता दें कि झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण राज्य में नदियां एक बार फिर उफान पर हैं. मौसम विभाग ने 2 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है|
तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी संभावना है. वहीं प्रशासन ने आम जनता से किसी भी हालत में नदियों के किनारे न जाने की अपील की है। पानी के बढ़ते बहाव को देखते हुए सभी को ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी गई है। खास तौर पर बच्चों, बुजुर्गों और जानवरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। इसके बावजूद लोग नहीं मान रहे हैं। लोग नदी के किनारे रील बनाकर नदी में पानी का नजारा देख रहे हैं।
Next Story