भारत

BJP नेता और महिला IPS अफसर के बीच तीखी बहस

jantaserishta.com
30 Jun 2025 2:51 PM IST
BJP नेता और महिला IPS अफसर के बीच तीखी बहस
x
देखें वीडियो.
कानपुर: कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में चल रहे ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच के दौरान एक अप्रत्याशित विवाद सामने आया है. जहां एमएलसी अरुण पाठक और एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा के बीच उस समय बहस शुरू हो गई जब एमएलसी के सुरक्षाकर्मी को हथियार के साथ स्टेडियम में प्रवेश करने से रोक दिया गया.
हालांकि, मामला उस वक्त और बढ़ गया जब मौके पर मौजूद एसीपी कैंट ने एमएलसी के सुरक्षाकर्मियों से उनका नाम और बैज नंबर पूछना शुरू कर दिया. इसी बीच जब एसीपी अपनी बात रखने लगीं तो एडीसीपी ने बीच में हस्तक्षेप करते हुए उन्हें रोक दिया और एमएलसी की ओर इशारा करते हुए कहा कि “मैं इन्हें एक कार्यक्रम के दौरान डील कर चुकी हूं.”
इस टिप्पणी पर एमएलसी पाठक नाराज हो गए और बार-बार यह सवाल पूछने लगे कि “क्या डील की गई थी? पहले इसका जवाब दीजिए.” हालांकि एडीसीपी इस सवाल का कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सकीं और थोड़ी देर बाद वहां से चली गईं. बाद में महापौर प्रमिला पांडेय और बीजेपी के कुछ अन्य पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ. फिलहाल एडीसीपी और एमएलसी के बीच हुए बहस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि आईपीएस और एमलीसी के बीच बहस हो रही है. जबकि मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मी सहित कई लोग मामले को शांत कराने में जुटे हैं. आपको बता दें कि कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें बीजेपी एमएलसी भी पहुंचे थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story