झारखंड

Jharkhand: मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक घंटों चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा

Sarita
8 Jun 2025 12:16 PM IST
Jharkhand: मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक घंटों चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के गुमला जिले में कल यानी शनिवार को एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगा. टावर पर चढ़ने के बाद युवक ने खूब हंगामा किया और अपने पिता से संपत्ति का बंटवारा मांगने लगा. मौके पर मोहल्लेवासियों की भारी भीड़ जमा हो गई. लोगों ने युवक को समझाने का प्रयास किया. मिली जानकारी के अनुसार मामला जिले के कोटाम गांव का है|
युवक की पहचान 25 वर्षीय रितेश सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि युवक अपने परिजनों से संपत्ति में हिस्सा मांग रहा था. युवक कई घंटों तक टावर पर चढ़ा रहा. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाने के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया. बताया जा रहा है कि युवक नशे में था|
Next Story